
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम, के तत्वावधान में जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के सहयोग से वारिसनगर के हांसा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय, परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की दी जानकारी :
इस कार्यक्रम में जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र की ओर से कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी एवं लेखापाल पप्पू यादव ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान अपने संबोधन में कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी ने छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान एवं इसके सामाजिक प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच :
वहीं, लेखापाल पप्पू यादव ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, मासिक धर्म एवं स्वच्छता प्रबंधन, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. प्रशांत कुमार एवं डॉ. संजुक्ता आनंद, एएनएम वीणा कुमारी, सीएचओ नेहा कुमारी, फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
कई लोगों ने किए उद्गार व्यक्त :
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गौरव कुमार, कुणाल, राजेश कुमार, रवि प्रकाश सिंह, डॉली कुमारी एवं दीपशिखा कुमारी की उपस्थिति रही। इस दौरान प्रयास की नीतू जोशेफ, सोनेलाल ठाकुर, प्रभात कुमार, कमलेश कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
छात्राओं ने पाया जिज्ञासाओं का समाधान :
कार्यक्रम की सफलता में उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार एवं किरण कुमारी एवं गुंजेश कुमार ‘गुंजन’ की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बाल विवाह उन्मूलन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त की। वहीं