Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar10/02/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
बैठक को संबोधित करते डीएम व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। आपदा प्रबंधन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण को लेकर प्रशासन सजग और सतर्क है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, समस्तीपुर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन करें सुनिश्चित :

बैठक में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार) के अंतर्गत जिले में संचालित गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु सर्वप्रथम जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन सुनिश्चित करने केलिए निर्देशित किया।

विद्यालयों में विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना निर्माण :

उन्होंने कहा कि, “अनुश्रवण समिति के गठन के उपरांत जिले के प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का शत-प्रतिशत गठन किया जाए।” डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि, “प्रत्येक विद्यालय में दो-दो नोडल शिक्षक नामित किए जाएं एवं उनका शत प्रतिशत प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए और, सभी विद्यालयों में विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना (School Disaster Management Plan) का निर्माण अनिवार्य रूप से कराया जाए।”

प्रतिवेदन ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करना भी अनिवार्य :

वहीं उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने निर्देशित किया कि, अनुमंडल-वार नोडल शिक्षकों की पहचान कर उनके प्रशिक्षण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि जिले के प्रत्येक विद्यालय में सुरक्षित शनिवार की गतिविधियां शत-प्रतिशत प्रारंभ किए जा सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम से संबंधित प्रतिवेदन ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करना भी अनिवार्य है।

दी मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम की अद्यतन जानकारी :

बैठक के दौरान आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ, यूनिसेफ राजीव कुमार, डॉ. पल्लव कुमार एवं वरीय सलाहकार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अशोक कुमार शर्मा व राज्य मास्टर ट्रेनर सुभीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को जिले में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम की अब तक की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी।

उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजना से कराया अवगत :

इसके अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (लेखा-योजना), शिक्षा विभाग, प्रेम शंकर झा व समन्वयक हरिश्चंद्र राम ने जिले में संचालित विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम एवं सुरक्षित शनिवार की गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए अब तक की उपलब्धियों एवं आगे की कार्ययोजना से अवगत कराया।

विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता हो विकसित :

साथ ही, उन्होंने एसडीआरएफ एवं अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा से स्कूलों में भूकंप, अगलगी और बाढ़ से संबंधित मॉक ड्रिल नियमित रूप से कराए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यालयों को आपदा-सुरक्षित बनाया जा सके और विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता विकसित हो।

कई पदाधिकारी थे मौजूद :

मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजीव कुमार, एडीएमओ अनुष्का श्रीवास्तव, जिला अग्निशमन पदाधिकारी हर्षवर्धन, टीम कमांडर एसडीआरएफ राकेश रमन सहित कई संबंधित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

DM Samastipur IPRD BIHAR IPRD Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026

दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

10/04/2026

न गैस की किल्लत है न डीजल पेट्रोल की कमी, अफवाहों से बचने की जरूरत – एसडीओ

02/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?