
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन के शुरुआती दौर में ही सामाजिक विसंगति को दूर करने का प्रण ले लिया था, जिसके लिए वे जीवन पर्यंत प्रतिबद्धता पूर्वक संकल्पित व समर्पित रहे और संघर्ष करते रहे। उन्होंने समाज के अभिवंचित, पिछड़ा, दलित, शोषित के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए कई ठोस कदम उठाया।”
शनिवार को मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महिपाल ने उक्त बातें कही।

पुष्पांजलि से समारोह की शुरुआत :
बताते चलें कि समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह का संचालन शिक्षक विनय सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजीव कुमार झा ने किया। इस क्रम में कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
राष्ट्रगान के साथ समापन :
इस अवसर पर शिक्षक शिव शंकर प्रसाद,यशवंत चौधरी, विमल कुमार साह, विमला कुमारी, इंदिरा कुमारी, शकीला रहमान,खुशबू राय, विभा कुमारी, छात्रा शालिनी कुमारी आदि ने कर्पूरी ठाकुर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।