
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 उजियारपुर। वर्षों पुरानी एक कहावत है, “जिसका कोई नही होता, उसका भगवान होता है”, और आज इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं, जिले के चर्चित दानवीर गरीबों के मसीहा युवा समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी भाई राजू सहनी।
फुटपाथ पर बसर कर रहे गरीबों में कंबल वितरण :
समाजसेवी राजू सहनी ने कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत गुरुवार 23 जनवरी से लेकर शुक्रवार 24 जनवरी की देर शाम तक जिला मुख्यालय सहित उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गाँव के हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
डेढ़ दर्जन पंचायतों में बांटे कंबल :
इस दौरान उन्होंने प्रखंड भगवानपुर कमला पंचायत भवन स्थित रायपुर के मैदान में, भगवानपुर कमला, रायपुर, उजियारपुर, परोरिया, चांदचौर करिहारा, निकसपुर, लखनीपुर महेशपट्टी, गावपुर, सातनपुर, पतैली पश्चिमी,पतैली पूर्वी, रामचंद्रपुर अंधैल व बेलारी सहित करीब डेढ़ दर्जन पंचायत के लोगों के बीच स्टॉल लगाकर व गांव में जाकर भी कंबल का वितरण किया।
फुटपाथ, रेलवे स्टेशन पर, बस पड़ाव, और रैन बसेरों में लोगों को दिए कंबल :
इसी क्रम में रायपुर फील्ड में हजारों लोगों के बीच कंबल वितरण करने बाद समाजसेवी समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन के अलावे बस पड़ाव व सड़क किनारे ठंड से ठिठुर रहे सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
लोगों ने बताया अनुपम व साहसिक कार्य :
इस दौरान स्टेशन परिसर में ट्रेन का ईंतजार कर रहे लोगों ने बताया कि, “इतनी सर्द रात में रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव तथा मंदिर के आसपास गरीब, निर्धन व असहायों के बीच कंबल का वितरण करना अपने-आप में एक अनुपम और साहसिक कदम है। अक्सर लोग रात को जिस समय ठंड से बचने के लिए अपने घरों में दुबके रहते हैं। ऐसे में असहायों की सुधि लेना मात्र ही सबसे बड़े पुण्य का काम है। बहूत कम ऐसे समाजसेवी हैं, जो गरीबों का दुख-दर्द जानने के लिए अपने घरों से रात के समय बाहर निकलते हैं।
सेवा फितरत में शामिल :
कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने कहा कि, गरीबों व असहायों की मदद करना उनकी फितरत में शामिल है। इसलिए उनसे जितना संभव हो सकेगा वह गरीबों व असहायों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण करते रहेंगे। इसलिए वह विगत 7 सालों से प्रत्येक वर्ष सार्वजनिक स्थलों पर घूम-घूम कर जरूरतमंद गरीब व निर्धन लोगों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने भी सराहा :
समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा किए जा रहे इस कंबल वितरण को स्थानीय लोगों ने भी काफी सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि, जिसका कोई सहारा नहीं होता, उसका भगवान ही सहारा होता है, और इस हाड़ कंपाती ठंड में गरीबों, असहायों तथा फुटपाथ पर अपनी जिंदगी गुजर बसर करने वाले लोगों के लिए, राजू सहनी किसी भगवान से कम भी नही हैं।