Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • क्यों नहीं रही अच्छी बारिश की संभावना, जानिए मौसम का मिजाज
  • कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू
  • गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन एलर्ट मोड में
  • जिलाधिकारी ने क्यों कहा : दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें सुनिश्चित
  • जिले में स्वास्थ्य प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल
  • क्या हुआ जब सिविल सर्जन ने किया सीएचसी बिथान का औचक निरीक्षण,
  • भाकपा माले व खेग्रामस ने क्यों किया 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड-अंचल घेराव को सफल बनाने का आह्वान
  • उद्धाटन से पहले ही दरका मॉडल थाना भवन 
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » राजकीय समारोह पूर्वक मनाई गई भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती

राजकीय समारोह पूर्वक मनाई गई भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar24/01/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

 रामनाथ ठाकुर रचित पुस्तक द्वय ‘संसद और मै’ एवं ‘मेरे संसदीय स्वर’ का किया लोकार्पण

श्रद्धा सुमन अर्पित करते सीएम व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर । शनिवार को जिले के कर्पूरी ग्राम में गुदरी के लाल, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वी जयंती राजकीय समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कर्पूरी ग्राम स्थित उनके पैतृक आवास ‘कर्पूरी स्मृति भवन’ पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित था।

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित विधायकों व नेताओं ने दी जननायक को श्रद्धांजलि :

जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के पुत्र व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी, वारिसनगर विधायक मांजरिक मृणाल, समस्तीपुर विधायक अश्वमेध देवी, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, मोहिउद्दीन नगर राजेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना, दुर्गा प्रसाद सिंह, नगर निगम के उपमेयर रामबालक पासवान, भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह, बनारसी ठाकुर आदि ने स्मृति भवन स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पुस्तकों का लोकार्पण करते सीएम व अन्य।

तत्पश्चात सीएम, डिप्टी सीएम, संसदीय कार्यमंत्री आदि ने रामनाथ ठाकुर रचित दो पुस्तकों यथा, ‘मेरे संसदीय स्वर’ तथा ‘संसद और मैं’ का विमोचन किया। माल्यार्पण और लोकार्पण के बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

तत्पश्चात मुख्य मंत्री ने प्रभावती रामदुलारी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित जननायक की प्रतिमा पर तथा गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय परिसर स्थित त्रिमूर्ति भवन में सीएम सहित सभी मंत्री व विशिष्ट अतिथियों ने माल्यार्पण किया।

इस दौरान मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, जननायक कर्पूरी ठाकुर जन-जन के नेता थे। इसलिए केंद्र सरकार ने इन्हें भारत रत्न की उपाधि से नवाजा है।

उधर, स्मृति भवन पर आज के दौर में जननायक कर्पूरी ठाकुर विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका संचालन उप मेयर रामबालक पासवान ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने राजनीति के इतिहास में कर्पूरी ठाकुर के योगदान और भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि, गरीबी को अपनी प्रतिभा और कर्म से पछाड़ने वाले कर्पूरी ठाकुर को झोपड़ी का लाल और गुदरी का लाल कहा जाता है। उनके द्वारा लिखी गई कई किताबें आज भी राजनीतिक गलियारे में प्रेरणा पुंज का काम कर रही है। मौके पर सैकड़ों कर्पूरी समर्थक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Gokul Karpuri Fuleshwari Degree College Karpuri Gram Karpuri Jajayanti Rajkiya Samaroh Prabhawati Ramdulari Higher Secondary School Karpuri Gram
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाकपा माले व खेग्रामस ने क्यों किया 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड-अंचल घेराव को सफल बनाने का आह्वान

19/07/2026

जानिए, क्यों उतारे गए अंत्योदय एक्सप्रेस से बच्चे

16/07/2026

मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का सशक्त माध्यम : डीएम

02/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?