
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “देश को गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाने में नेता जी सुभाष चंद्र बोस और उनके द्वार गठित आजाद हिन्द फौज का महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान था। देश की भावी पीढ़ियों को उनके योगदान के बारे में पढ़ाया जाना आवश्यक है। इसीलिए इन्हें पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए।”
देश के स्वाभिमान को विश्व पटल पर किया स्थापित :
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130 वीं जयंती सह लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद डॉ. परमानंद लाभ ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, उन्होंने देश के स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर स्थापित किया था। उनके आदर्श और विचार आज भी नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करने में सक्षम हैं।
जयंती समारोह आयोजित :
बताते चलें कि, शिक्षाविद मंच की के तत्वावधान में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130 वीं जयंती समारोहपूर्वक समता सदन, ताजपुर रोड, समस्तीपुर में मनाई गई। शिक्षाविद डाॅ. परमानन्द लाभ की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह का संचालन शिक्षक विनयकृष्ण ने किया।
खुश रहो अहले वतन : वन्दे मातरम्” का लोकार्पण :
समदर्शी राजगृहार द्वारा अतिथियों के स्वागत–सम्मान की औपचारिकता के बाद डाॅ रामसूरत प्रियदर्शी की सरस्वती-वंदना से आरंभ कार्यक्रम का, जननेता सत्यविंद पासवान सहित आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।
तत्पश्चात तमाम अतिथियों ने नेता जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया, साथ ही डाॅ परमानन्द लाभ कृत पुस्तक “खुश रहो अहले वतन : वन्दे मातरम्” का लोकार्पण किया।
गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी :
मुख्य अतिथि राजेश्वर ठाकुर, मुख्य वक्ता डाॅ केशव कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि, अधिवक्ता वसुंधरा खुर्शीद उपस्थित थे। इनके अलावे नेताजी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालने वालों में डाॅ रवींद्र चन्द्र वर्मा, राजकुमार चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, दीपक कुमार श्रीवास्तव, स्मृति झा, मुकेश कुमार केसरी, अरविंद सत्यदर्शी, किशोरी सिंह, अर्जुन सिंह और उदयशंकर सिंह, कुंदन व सन्नी कुमार आदि प्रमुख रूप शामिल थे।
रामसजीवन पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
गई।