
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। ग्रामीण क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा की अलख जगाने वाले सुविख्यात शिक्षाविद् एवं एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष एस.के. मंडल के स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा जगत सहित समाज के सभी वर्गों में लगातार चिंता का माहौल बना है। इसी बीच अच्छी खबर है कि उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।
सभी वर्ग के गणमान्य लोग कर रहे श्री मंडल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना :
श्री मंडल तकनीकी शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए व्यापक रूप से चर्चित और सम्मानित व्यक्ति हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर राजनेता, शिक्षक, छात्र-छात्रा, शिक्षा कर्मी एवं समाजसेवी सही समाज के सभी वर्गों से गणमान्य लोग लगातार शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ प्रेषित कर रहे हैं।
महाराजगंज सांसद ने की मुलाकात :
इसी क्रम में, अपने एक दिवसीय दौरे पर समस्तीपुर पधारे महाराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने श्री मंडल से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना की और परिवारजनों एवं चिकित्सकों से भी बातचीत कर उपचार की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही पर्याप्त एहतियात बरतने की सलाह दी।
कृषि राज्य मंत्री आदि ने भी की श्री मंडल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना :
बताते चलें कि, इससे पूर्व, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर सहित कई सांसद, विधायक, समाजसेवी एवं चिकित्सक श्री मंडल जी से मुलाकात कर चुके हैं तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु शुभकामनाएँ एवं संवेदनाएँ व्यक्त कर चुके हैं।
स्वास्थ्य में हो रहा सुधार :
वर्तमान में श्री मंडल समस्तीपुर मोहनपुर स्थित अपने आवास पर जिले के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डी.के. शर्मा की निगरानी में इलाजरत हैं। चिकित्सकीय सूत्रों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है, इस खबर से संस्था परिवार, शुभचिंतकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में राहत की सांस ली है।