
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 विद्यापतिनगर। तीन दिवसीय 13वाँ विद्यापति राजकीय महोत्सव का आखिरी दिन स्कूली बच्चों के नाम रहा। जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा से लोगों को खूब रिझाया। इस दौरान पत्रकार हिमांशु शेखर की पुत्री भवानी शेखर ने विविध मैथिली गीतों से समापन समारोह में जान डाल दिया। गदगद श्रोताओं ने कहा अंत भला तो सब भला।
तीन दिवसीय 13 वाँ विद्यापति राजकीय महोत्सव संपन्न :
बताते चलें कि, बुधवार को तीन दिवसीय 13 वाँ विद्यापति राजकीय महोत्सव संपन्न हो गया। समापन समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के बीच भाषण, क्विज, रंगोली, संगीत, नाटक, एकल नृत्य, समूह नृत्य आदि विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूली छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक तथा एकल नृत्य एवं समूह नृत्य ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति बच्चों का समर्पण :
महोत्सव के समापन से पूर्व समारोह में, जहां स्कूली छात्रों ने अपनी मेधा का परचम लहराकर लोगों का जबरदस्त मनोरंजन किया। वहीं, मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी सूझ और समर्पण का परिचय दिया।
डीडीसी ने जताया आभार :
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में महोत्सव के सफल आयोजन में स्थानीय जन सहभागिता के लिए उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया और कहा कि, “राज्य स्तरीय महोत्सव में हिस्सा लेने से छात्रों की प्रतिभा में गुणात्मक निखार आएगा। इस तरह का आयोजन से साहित्य, आध्यात्म व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में सहायक सिद्ध होंगे।”
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी :
प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस क्रम में,
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आराधना झा, द्वितीय स्थान सोनाक्षी भारद्वाज व तृतीय स्थान सृष्टि कुमारी ने प्राप्त किया।
वहीं भाषण प्रतियोगिता (जूनियर संवर्ग) में निधि कुमारी ने प्रथम, माही कुमारी ने द्वितीय, आरोही भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान कोमल कुमारी, आरोही भारद्वाज ने दूसरा व निशा कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में मौसम कुमारी ने पहला, नंदनी कुमारी ने दूसरा, गौरव कुमार ने तीसरा, अंशु कुमार ने चौथा व पायल कुमारी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।
वहीं क्विज प्रतियोगिता में शालू राज ने प्रथम अर्पिता कुमारी ने दूसरा व अंजली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए एसडीओ ने जताया आभार :
विद्यापति राजकीय महोत्सव के समापन के अवसर पर एसडीओ किशन कुमार ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, “भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में तीन दिनों तक भक्ति, आध्यात्म, साहित्य और संस्कृति का संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन तथा कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित 13वां विद्यापति राजकीय महोत्सव हजारों लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय है, इसके लिए हम जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त करते हैं।”

विद्यापति परिषद ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित :
कार्यक्रम के अंत में विद्यापति परिषद के द्वारा जिला, अनुमंडल व प्रखंड के अधिकारियों को पाग, माला एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं जिला प्रशासन ने श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति के पदधारकों को सम्मानित किया।
जिला प्रशासन, परिषद व न्यास समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद :
इस अवसर पर, कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, एसडीओ किशन कुमार, बीईओ डॉ. प्रभात रंजन, थानाध्यक्ष सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी, विद्यापति परिषद के अध्यक्ष गणेश गिरी कवि, न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज , हरिओम गिरी, नवीन गिरी, धर्मराज सिंह,प्रभारी प्राचार्य अमित भूषण, कुमार रंजन, कुमार शुभम, हरिमोहन सिंह,चंदन कुमार राय, चंदन कुमार चौधरी, बिपिन कुमार सिंह चंदा प्रियदर्शनी, प्रीति कुमारी, मो. मेराज, सविता कुमारी व बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों के अलावा शिक्षक–अभिभावक मौजूद थे।