
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
रत्न शंकर भारद्वाज।
Oini 24 विद्यापतिनगर। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत जरूरतमंद, गरीब, वृद्ध एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया।
कमजोर तबके की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता :
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि, “कड़ाके की ठंड और शीत लहर में समाज के कमजोर तबके की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”
वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे सहायता :
श्री कुशवाहा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि, “कंबल वितरण का कार्य पारदर्शिता, सुव्यवस्था एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके।”
सार्वजनिक स्थलों, व अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था :
डीएम ने शीतलहर से बचाव को लेकर अतिरिक्त इंतजामों पर भी जोर दिया। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कई पदाधिकारी थे मौजूद :
इस अवसर पर एसडीएम किशन कुमार, बीडीओ राजीव शुक्ला, आरओ अरुण कुमार शर्मा, बीपीआरओ बंटी कुमारी, मुखिया विवेकानंद सिंह, प्रधानलिपिक चंद्रप्रकाश लाल, राजेश कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार पाठक, चंदन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।