
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । पछिया हवा के कारण अगामी 16 फरवरी तक सुबह के समय कनकनी से राहत के आसार नहीं हैं।

जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 12-16 फरवरी, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। इस अवधि में औसतन 8-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यतः पछिया हवा चलने का अनुमान है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।