
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र ने डॉबर इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से पटोरी प्रखंड के चकसाहो गांव वार्ड 5 एवं समस्तीपुर प्रखंड के चंदोपट्टी गांव वार्ड 29 में डॉबर गुलाबरी और सरसों आंवला, नारियल तेल एवं लाल तेल का वितरण किया।

इस बाबत जानकारी देते हुए जेजेबीवीके सचिव सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि, डाबर इंडिया के सौजन्य से ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर और दलितों पिछडे लोगों के बीच आवश्यक सामग्री वितरण किया जाता है। इन उपयोगी सामान को पा कर लोगों में काफी प्रसन्नता दिखी।

मौके पर वार्ड मेंबर, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका, किशोरी, महिलाएं और जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र समस्तीपुर की जिला समन्वयक दीप्ति कुमारी, डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर स्मृति कुमारी, अकाउंटेंट अनिकेत कुमार एवं सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता माजदा खातून, रंजू कुमारी, रीता कुमारी उपस्थित रहे।
