
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। दांत हमारे व्यक्तित्व और मनःस्थिति केलिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए आम तौर पर लोग दांतों के सौन्दर्य और मजबूती केलिए बेहद सजग होते हैं। इसकेलिए वे विज्ञापनों पर भरोसा कर पेस्ट दर पेस्ट बदलते रहते हैं। इसी में कई बार सेंसेटिव पेस्ट का प्रयोग करने लगते हैं। सेंसेटिव पेस्ट का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से पहले इसके फायदे और नुकसान को समझना जरूरी है।
चिकित्सक ने क्या कहा :
बिना चिकित्सकीय सलाह के लम्बे समय तक सेंसेटिव पेस्ट का इस्तेमाल ना करें। यह परेशानी बढा सकता है। क्योंकि आम तौर पर सेंसेटिव पेस्ट में पोटैशियम नाइट्रेट और सोडियम मोनोफ्लोरोफॉस्फेट जैसे तत्व होते हैं जो दांतों की संवेदनशीलता को कम करते हैं।
सेंसेटिव पेस्ट के फायदे :
अपोलो डेंटल के चिकित्सक डॉ दयानंद कुमार ने उक्त बाते इस तरह के एक मामले से पीडित मरीज व उनके परिजनों से कहा। उन्होंने कहा कि, “सेंसेटिव पेस्ट दांतों की संवेदनशीलता को कम करता है, दांतों की सड़न को रोकता है, मसूड़ों की समस्याओं को कम करता है, दांतों की सतह को मजबूत बनाता है।
सेंसेटिव पेस्ट के नुकसान :
लेकिन लंबे समय तक इसका प्रयोग से मुंह में छाले या सूजन, एलर्जी या जलन, ट्राइक्लोसन जैसे तत्वों के कारण कैंसर का खतरा, दांतों की समस्याओं का पता नहीं चल पाना, सहित दांतों की अन्य गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक :
डॉ दयानन्द कुमार ने बताया कि, “सेंसेटिव पेस्ट का इस्तेमाल दांतों की संवेदनशीलता के मूल कारण का पता लगाने के लिए दंत चिकित्सक से परामर्श करना आवश्यक है।”