
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर । जिले के पूसा प्रखण्ड स्थित दक्षिणी हरपुर पंचायत में भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कई विन्दुओं पर हुई चर्चा :
बैठक में पिछले बैठक की संपूष्टी के बाद कार्यों की समीक्षा, कल्याणपुर विधानसभा चुनाव की समीक्षा, 5 जनवरी को मनरेगा को बचाने, बुलडोजर राज के खिलाफ प्रखंड पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने, लेवी नवीनीकरण, नयी सदस्यता, पार्टी पत्रिका लोकयुद्ध के पाठकों की संख्या बढ़ाने, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट, पूसा के प्रभारी प्राचार्य की मनमानी एवं प्राचार्य के द्वारा घोर अनियमितता, प्रखंड के सभी पंचायतों के टोला मोहल्ला में गरीब दलितों के घर तक पहुंच पथ निर्माण, अधर में लटकी नल-जल योजना का काम पूरा कराने, प्रखंड के सभी डीलर की मनमानी पर रोक लगाने, फरवरी माह में प्रखंड सम्मेलन करने आदि पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
किसने क्या कहा :
बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि, “खेत मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय समन्वय के आह्वान पर खेग्रामस के बैनर तले मनरेगा खत्म करने, बुलडोजर राज तथा चार श्रमकोड बिल के खिलाफ 5 जनवरी 2026 को प्रखंड-अंचल मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों का भागीदारी अपेक्षित है।”
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि, “जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट, पूसा के प्रभारी प्राचार्य की मनमानी एवं प्राचार्य के द्वारा घोर अनियमितताएं के खिलाफ शिक्षा विभाग अविलंब जांच कर कार्रवाई करें, अन्यथा भाकपा-माले चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।”
मौके पर भाकपा-माले के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।