
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 ताजपुर। 2025 का समापन बिहार, समस्तीपुर और ताजपुर के लिए गर्वानुभूति करने वाला रहा। वीर बाल दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के ने समस्तीपुर की धरती ताजपुर के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री वीर बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी क्रिकेट जगत की इस नई सनसनी को बधाई दी।
इस उपलब्धि की खबर से जिले में खुशी की लहर दौर गई। जिले और ताजपुर के क्रिकेट प्रेमियों, समाजसेवियों, व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों आदि ने इसके लिए वैभव और उनके परिजनों को बधाई दी ।
विदित हो कि आईपीएल में सनसनी फैलाने के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले गेंदबाजों में दहशत का दूसरा नाम वैभव ने अभी हाल ही में वैभव ने विजय हजारे ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में महज 84 गेंदों का सामना करते हुए 15 छक्के और 14 चौके से सजी 190 रनों की आक्रामक एवं आतिशी पारी खेल कर क्रिकेट जगत और रिकॉर्डबुक को झकझोर कर रख दिया था।
इस नई उपलब्धि के लिए क्रिकेटर वैभव को उज्जवल भविष्य की कामना किए बधाई देने वालों में एलीट सोसाइटी के जितेन्द्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ताजपुर सांसद प्रतिनिधि सुशील चौबे, जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह, डॉक्टर ज्ञान शंकर कौशल , मंडल अध्यक्ष विवेक साहू, अमरेश कुमार साहू, प्रमोद कुमार सिंह, उदय चल गिरी ,अमरेश कुमार चौरसिया, धनु कुमार राय ,अजय कुमार सिन्हा , आदित्य कुमार सिंह, कृष्ण मोहन प्रसाद गुप्ता ,राजकुमार पंडित, अजय कुमार दास ,राम प्रकाश दास, प्रेमलाल पासवान, रविकर उपाध्याय, अभिनव कुमार , विपिन कुमार गुप्ता, पिंकी देवी, शोभा देवी ,कीर्ति प्रिया, धर्मशिला देवी, संगीता कुमारी ,सुनील राम, अरविंद पोद्दार ,जवाहरलाल साह, उमेश चौधरी, मोहम्मद नदीम आरजू, मोहम्मद तनवीर, धर्मेंद्र चौबे, सुधीर कृष्णा, हरि सिंह, दिलीप पासवान, अखिलेश कुमार राय, डॉक्टर कुमार समर्पण कुमार ,शशि रंजीत कुमार, शशिमणि, विकास कुमार सिंह, अशोक कुमार सिन्हा रंजीत कुमार झा, सुबोध कुमार सिंह ,राजेश कुमार कुशवाहा, प्रमोद प्रसाद कुशवाहा इत्यादि शामिल हैं।