
प्रशासन पर राजस्व कर्मियों को प्रताड़ित करने का आरोप
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। गुरूवार को महासंघ कार्यालय परिसर में कंचन कुमार की अध्यक्षता में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले अराजपत्रित कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला अंतर्गत सभी अंचलों से सैकड़ो की संख्या में राजस्व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री महेंद्र पंडित ने विभिन्न जिलों में राजस्व कर्मचारियों को शासन प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किए जाने रोष जताते हुए विस्तार से जानकारी दी।
महामंत्री राम कुमार झा एवं जिला मंत्री महासंघ राजीव रंजन ने जिला संगठन को मजबूत करने के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में भूमि सुधार कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन आयोजित करने का आग्रह किया।
वहीं महामंत्री राम कुमार झा ने उपस्थित राजस्व कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि नए वर्ष में राजस्व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार से शिष्टमंडलीय वार्ता के माध्यम से पिछले हड़ताल में किए गए समझौते को लागू कराया जाएगा। जिसमें गृह जिला में स्थानांतरण का भी मामला शामिल है।
इस दौरान उपस्थित सभी कर्मियों ने सर्वसम्मति से जिला सम्मेलन करने एवं अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन पर उतरने के लिए सहमति प्रदान की।
बैठक में कोषाध्यक्ष अनिल कुमार करण, निवास कुमार, अरविंद कुमार, नियाज अहमद, शशि कुमार यादव, वरुण कुमार शर्मा, चंदन लाल गुप्ता, मुन्ना कुमार, पप्पू कुमार, अभिषेक कुमार (समस्तीपुर सदर) राजीव कुमार इत्यादि उपस्थित हुए।