Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
  • दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?
  • पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत
  • खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त : पटना में 5 बेकरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग न की कार्रवाई, एक्सपायरी सामग्री नष्ट
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » सिल्क सिटी भागलपुर में होगा पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नामचीन हस्तियों का समागम

सिल्क सिटी भागलपुर में होगा पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नामचीन हस्तियों का समागम

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar25/12/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

– वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 7वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय वेब मीडिया समागम 2025 की तैयारियां पूरी,

– आयोजन 27–28 दिसंबर को

ओईनी न्यूज नेटवर्क 

Oini 24 डेस्क नई दिल्ली। अंग प्रदेश की धरती बिहार की सिल्क नगरी भागलपुर में आयोजित दो दिवसीय वेब मीडिया समागम 2025 में पत्रकारिता जगत के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज डिजिटल हो रहे देश में सोशल मीडिया और पत्रकारिता की दशा और दिशा पर मंथन करेंगे।

जी हां! वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के 7वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 27 और 28 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय वेब मीडिया समागम-2025 का आयोजन हो रहा है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस महा आयोजन में पत्रकारिता जगत के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी नामचीन हस्तियों का समागम देखने को मिलेगा।

उक्त जानकारी देते हुए डब्लूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने बताया कि अंग प्रदेश की धरती पर आयोजित समागम का उद्देश्य वेब पत्रकारिता को सशक्त बनाना, पत्रकारों के अधिकारों और जिम्मेदारियों पर चर्चा करना तथा बदलते मीडिया परिदृश्य में नैतिक, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान डिजिटल और वेब पत्रकारिता की भूमिका, सोशल मीडिया के ब्रेकिंग की होड़ में मीडिया की विश्वसनीयता, तकनीकी बदलावों के प्रभाव, सोशल मीडिया की चुनौतियां और संभावनाएं जैसे विषयों पर गोष्ठियां, संवाद सत्र और विचार-विमर्श होंगे। देश-प्रदेश से आए वरिष्ठ पत्रकार, वेब मीडिया विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, प्रशासनिक और अन्य क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां अपने विचार साझा करेंगी।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और विशिष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

आगे श्री कौशल ने बताया कि इस समागम में विधान पार्षद विरेंद्र नारायण यादव, न्यूज-18 ग्रुप एडिटर ब्रजेश कुमार सिंह, पूर्व महानिदेशक भारतीय संचार संस्थान और पूर्व कुलपति, माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, सम्प्रति आचार्य माखनलाल प्रो0 (डॉ०) संजय द्विवेदी, सीनियर एडिटर, बिहार-झारखंड मनोज माल्यानिल, स्टेट हेड दैनिक भास्कर आलोक मिश्रा, कन्सल्टिंग एडिटर, बिहार आजतक सुजीत झा, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क, एक्जक्युटिव एडिटर टीवी9 पंकज सिंह, एक्जक्युटिव एडिटर न्यूज नेशन पुनित पुश्कर, एडिटर न्यूज-18 जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश राजीव कमल, संपादक, अमर उजाला, बिहार कुमार ज्योति, सीनियर असिस्टेंट एडिटर, इंडियन एक्सप्रेस संतोष कुमार सिंह, इनपुट एडिटर न्यूज-18 बिहार-झारखंड ब्रजमोहन सिंह, संपादक जी0 बिहार-झारखंड स्वपनिल सोनल पंजाब केशरी डिजिटल बिहार प्रवीण झा, हेड कौशलेंद्र, ज्ञानेश्वर, पूर्व आईपीएस लेखक ध्रुव नारायण गुप्ता सहित वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया परिवार के तमाम सदस्य देशभर से शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम भागलपुर के लिए गर्व का विषय है और इससे न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर वेब मीडिया को नई दिशा मिलेगी। दो दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Web Journalist Association Of India WJAI Bhagalpur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026

दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?

25/10/2026

पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत

25/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?