
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क मोरवा । प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर करनैल चैक स्थित स्टूडेंट कोचिंग सेंटर के सौजन्य से गुरुवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के 600 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजक स्टूडेंट कोचिंग सेंटर के संचालक विनोद कुमार राय ने बताया कि प्रतिभा खोज परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखरना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।
श्री राय ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजनों से बच्चों का मानसिक विकास होता है और वह बड़े स्तर पर प्रतियोगिता परीक्षाओं का सामना करने के लिए आगे भी अपने जीवन में किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने के लिए पूरी तरह से सजग और तैयार होते हैं।
बता दे कि पांचवी से 12वीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्राओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता परीक्षा का संचालन जितेश कुमार ने किया। शान्तिपूर्ण माहौला में परीक्षा के सफल समापन के उपरांत श्री विनोद ने बताया कि परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सरस्वती पूजा के अवसर पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर मिथिलेश कुमार, अविनाश कुमार, चंदन कुमार, जितेश कुमार, नवीन कुमार, रितेश कुमार, रूपा कुमारी, खुशी कुमारी, संजीव कुमार, अविनाश कुमार, सुशांत कुमार, रमेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक एवं सैंकड़ो विद्यार्थी मौजूद रहे।