
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को जय जवान-जय किसान कार्यक्रम के तहत किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित इस किसान संगोष्ठी के दौरान जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के नारे के साथ किसानों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि कृषि में आधुनिक तकनीकों, सरकारी योजनाओं और नवाचारों को बढ़ावा देने और किसानों को जोडने केलिए के लिए समय समय पर किसान संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। जिसमें कृषि विशेषज्ञ किसानों को उन्नत खेती, मृदा परीक्षण और आय वृद्धि के तरीकों के बारे में जानकारी देते हैं।
इस क्रम में संगोष्ठी में मौजूद किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, नई किस्मों और वैज्ञानिक पद्धतियों से अवगत कराते हुए कृषि क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों और नवाचारों से को अपनाने और कृषि मंत्री और विशेषज्ञों द्वारा किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने जैसी जानकारी दी गई।
इस दौरान किसान हेल्पलाइन टीम ने अलग-अलग गांव में जाकर 250 से ज्यादा किसानों को, मिट्टी परीक्षण एवं मिट्टी स्वास्थ्य के बारे में और जहर मुक्त खेती की शुरुआत कैसे किया जाए इसके बारे में जानकारी दी।
कृषि पदाधिकारी ने बताया की खेती में अच्छी फसल प्राप्त करने केलिए मिट्टी की जांच बहुत जरूरी है। जिसका मुख्य उद्देश्य खेत की जरूरत के अनुसार उसे पोषक तत्व उपलब्ध करवाना है। ताकि फसल को पर्याप्त पोषण मिल सके और पैदावार अच्छी हो। इससे उत्पादन तो बढ़ेगा ही साथ ही लागत में भी कमी आएगी। यही कारण है कि सरकार भी मिट्टी की जांच पर खास ध्यान दे रही है।
मौके पर आत्मा अध्यक्ष बलबंत कुमार चैधरी, सहायक तकनीकी प्रबंधक मधुकर श्लोक, प्रधान लिपिक चंद्रप्रकाश लाल, पंचायत समिति सदस्य दौरिक महतो, कृषि सामान्यवयक मुकेश चैधरी, सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
