Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण
  • जनगणना 2027 – मीडिया कर्मियों केलिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
  • डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय
  • अक्षय तृतीया पर बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन सख्त
  • 10 इंच जमीन के लिए बह रहा खून : प्रशासन की नाकामी या सिस्टम की मौत?
  • जनगणना 2027 आरम्भ, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
  • जनगणना में शत-प्रतिशत सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक : डीएम
  • 23वाँ समस्तीपुर जिला स्कूल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 आरम्भ
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » अव्यवस्था में व्यवस्था संधारण कभी आसान नहीं होता : मंत्री, कहा, सभी आवश्यक सुविधायें एक ही छत के नीचे होंगी उपलब्ध

अव्यवस्था में व्यवस्था संधारण कभी आसान नहीं होता : मंत्री, कहा, सभी आवश्यक सुविधायें एक ही छत के नीचे होंगी उपलब्ध

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar25/12/2025Updated:25/12/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
उदघाटन करते मंत्री व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

रत्न शंकर भारद्वाज 

Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। वर्षों से अपने भवन का इंतजार कर रहे विद्यापतिनगर थाना को आखिरकार 42 वर्षों बाद तमाम व्यवस्था से सुसज्जित व आधुनिक सुविधाओं से लैस अपना भवन मिल गया। जब बिहार सरकार में जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को मॉडल थाना भवन का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन व लोकार्पण किया।

बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाजिदपुर पंचायत स्थित जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में नवनिर्मित चार मंजिला मॉडल थाना भवन में एक ही छत के नीचे सारी सुविधाओं व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भवन मिलने के बाद आरक्षी बलों के साथ-साथ आमजन को भी सहूलियत होगी।

गौरतलब है कि 24 दिसंबर 1983 ई. में पहली बार प्रखंड के 10 से अधिक पंचायतों को केन्द्र में रखकर मऊ बाजार थाना की स्वीकृति मिली थी। जो बाद में विद्यापतिनगर थाना के नाम से जाने जाना लगा। पहले स्मारक चैक के समीप किराए के भवन में चल रहा थाना वर्ष 2004 ई. में जिला परिषद निधि से निर्मित किसान भवन में संचालित होने लगा।

मंत्री का स्वागत करते एसपी व अन्य।

इस अवसर पर सबसे पहले आरक्षी अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने आईपीआरडी मंत्री विजय कुमार चौधरी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तदुपरांत करतल ध्वनि के बीच श्री चौधरी ने थाना भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया।

उद्घाटन के उपरांत जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पूर्व में काफी कम जगह होने के कारण आमजन समेत पुलिस कर्मियों को भी काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। अव्यवस्था में व्यवस्था को बनाये रखना कभी आसान नहीं होता। इसी सोच को समर्पित इस नये मॉडल थाना भवन में सारी आधुनिक सुविधायें एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई है।

वहीं इस अवसर पर मौजूद पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए आम जनों का पूरा सहयोग आवश्यक है।

नये थाना भवन में थानाध्यक्ष कार्यालय कक्ष, महिला व पुरुष बल के लिए अलग-अलग बैरेक, वायरलेस कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी सर्विलांस नियंत्रण कक्ष, महिला हाजत, पुरुष हाजत, बाल व महिला सुविधा कक्ष, आगंतुक कक्ष, विधि व्यवस्था कक्ष, अनुसंधान कक्ष, तकनीकी कक्ष, मालखाना, अग्निशामक कक्ष, पूछताछ कक्ष, दस्तावेज कक्ष, साक्ष्य कक्ष सहित अन्य आवश्यक कक्ष का निर्माण किया गया है। वहीं जब्त वाहन को सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी है।

इस अवसर पर श्री बालेश्वर स्थान, विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने विद्यापतिधाम मंदिर परिसर व स्मारक चैक के आसपास सुरक्षा की समस्या से एसपी को अवगत कराते हुए पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग की।

एसपी ने इसके लिए गश्ती बढ़ाने समेत पुलिस पिकेट निर्माण का भी आश्वासन दिया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा ने आसपास के आम जनों की हर संभव सुरक्षा के लिए सभी प्रयास करने का आश्वासन दिया।

मौके पर दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मो. इरशाद आलम, विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जदयू अध्यक्ष रंजीत सिंह टुनटुन, बाजिदपुर के सरपंच डा. अंजनी कुमार द्विवेदी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

IPRD BIHAR IPRD Samastipur Vidyapatinagar
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?