Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » सी आर्म मशीन के कारण जटिल से जटिल ऑपरेशन पूरी सटीकता के साथ अपेक्षाकृत कम समय में करना होगा आसान : डीएस

सी आर्म मशीन के कारण जटिल से जटिल ऑपरेशन पूरी सटीकता के साथ अपेक्षाकृत कम समय में करना होगा आसान : डीएस

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar24/12/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। सदर अस्पताल में हड्डी रोग पीड़ित मरीजों, मूत्र संबंध संबंधी रोगों और गोली लगने के मामलों अब रेफर नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि शीघ्र ही अस्पताल में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन की स्थापना की जाएगी। जिससे इलाज के दौरान शरीर के अंदर की स्थिति को लाइव स्क्रीन पर देखा जा सकेगा और जटिल से जटिल पूरी सटीकता के साथ अपेक्षाकृत कम समय में किया जा सकेगा।

उक्त जानकारी देते हुए डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि इस मशीन की मदद से मामूली से लेकर गंभीर फ्रैक्चर, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों और आपातकालीन स्थिति में गोली लगने वाले जटिल मामलों का इलाज सदर अस्पताल में ही हो सकेगा।

इस मशीन के कारण चिकित्सकों को सटीक जगह पर उपचार करने में आसानी होगी और इससे ऑपरेशन में समय कम लगेगा, अधिक चीरा लगाए बिना ऑपरेशन के सफलता की दर भी बढ़ेगी और मरीज को अपेक्षाकृत शीघ्र छुट्टी मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि अब तक मशीन के अभाव में ऐसे मरीजों को हायर संस्थान या निजी अस्पताल रेफर करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।

सी-आर्म मशीन से इलाज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बहुत कम चीरा लगाकर दूरबीन के माध्यम से स्क्रीन पर देखकर प्लास्टर और ऑपरेशन किया जाता है।पारंपरिक तरीके से किए जाने वाले ऑपरेशन में जहां अधिक समय लगता है, वहीं इस आधुनिक मशीन की मदद से इलाज अपेक्षाकृत कम समय में पूरा हो जाता है।

डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि एमसीएच के शुरू होने के बाद महिला प्रसव, एसएनसीयू, पीकू और एनआरसी वार्ड को उसमें शिफ्ट किया जाएगा। इससे सदर अस्पताल में जगह की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके बाद सी-आर्म मशीन को ऑपरेशन थिएटर में स्थापित कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा आसपास के जिलों से भी हड्डी फ्रैक्चर और गोली लगने के मरीज नियमित रूप से आते हैं। मशीन उपलब्ध न होने के कारण इलाज में परेशानी होती थी, लेकिन सी-आर्म मशीन लगने के बाद ऐसे मामलों में स्क्रीन पर स्थिति देखकर आसानी से ऑपरेशन होगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sadar Hospital Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026

दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

10/04/2026

न गैस की किल्लत है न डीजल पेट्रोल की कमी, अफवाहों से बचने की जरूरत – एसडीओ

02/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?