अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पीड़ितों को समय पर न्याय, राहत राशि एवं विधिक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अत्याचार से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित एक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिनियम से संबंधित लंबित एवं नए मामलों की विस्तार से समीक्षा की और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, मामलों की त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा न्यायालय में ससमय आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़ितों के पुनर्वास एवं सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने पर भी जोर दिया।
बैठक में रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, कल्याणपुर विधायक महेश्वर हज़ारी, मोरवा विधायक रणविजय साहू , समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, वारिसनगर विधायक मांजरिक मृणाल, उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता के अलावा पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।