
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वधान में मिथिला सपूत पूर्व मंत्री स्व० डॉ० नागेन्द्र झा की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर सबसे पहले उपस्थित कांग्रेस जनों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।
तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री तमीम ने उन्हें बिहार का एक महान नेता बताया तथा उनके कार्यो पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।
उनके जैसा व्यक्तित्व हजारों में एक होता है जो कार्यकर्ताओं के दुख दर्द से दुखी होता हो। उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा से बड़ा एवं छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी उनके पास से निराश नहीं लौटता था।
इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, पंचायत अध्यक्ष जुल्फ़िकार आलम, मो० रिज़वी, अशोक कुमार, सद्दाम हुसैन, विकास कुमार, महफ़ूज़ आलम, मो० अफ़ज़ल, मो० नज़ीर, शशि कुमार, मो० फैयाज, प्रशांत कुमार, मो० राहत, रंजन कुमार, प्रमोद कुमार आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।