
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । प्रखंड के विद्यापति प्लस टू उच्च विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन, प्रभारी प्राचार्य अमित भूषण व शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यापति प्लस टू उच्च विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण, उच्च विद्यालय काँचा, उच्च हाई स्कूल मानियरपुर, प्लस टू उच्च विद्यालय वाजिदपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय मानियरपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय मऊ धनेशपुर दक्षिण, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेतिंगपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकतब मऊ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरवारी टोल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोठगामा, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मऊ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामौरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़सिसई बालन नदी, मध्य विद्यालय चाँद कुंवर टोल बढ़ौना के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

वही छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में बायोगैस, मिनी मोटर पंप, वायुमंडल, वाटर फिल्टर, ह्यूमैन सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर पैनल, एआइ क्लास रूम, एआइ कृषि भवन, बोर का प्रमाणिक माॅडल, मौसम विभाग, शरीर का किडनी फंक्शन, एसिड बेस फार्मूला, वेदांग, बायु दाब, वाटर प्यूरीफायर, विद्युत धारा का रसायनिक प्रभाव से जुड़े प्रदर्शनी लगाकर उसके बारे में बीईओ डॉ. प्रभात रंजन को विस्तार से बताया। टीएलएम मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में संकुल से जुड़े 14 विद्यालयों के चयनित वर्ग छह से आठ के छात्र छात्राओं के अलावा सभी शिक्षकों ने भाग लिया।

इस दौरान बीईओ के द्वारा सभी संबंधित स्टाॅल पर जाकर छात्र-छात्राओं से संबंधित प्रोजेक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए बच्चों से सवाल जवाब किया गया। बीईओ ने बच्चों को शाबासी देते हुए उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में अपना प्रभाव छोड़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा बच्चों में बचपन से ही वैज्ञानिक सोच विकसित होनी चाहिए, ताकि बच्चें आगे चलकर किसी भी चीजों का खोज और आविष्कार कर सकें।
मौके पर सुनील कुमार, नाजनी प्रवीण, शीतल कुमारी, सूरज कुमार, लक्ष्मी कुमारी, स्मिता कुमारी, पुष्पा रानी, नंदनी कुमारी, आशा कुमारी, मौसम कुमारी, मो. अरमान, कुमारी वंदना, हेमा कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।
बेहतर टीएलएम निर्माण के लिए शिक्षकों एवं बेहतर प्रदर्शनी के लिए छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजीव कुमार ने किया।इस मौके पर शिक्षक राजीव कुमार, जयराज पासवान, कुमार रंजन, अभिमन्यु कुमार सिंह, राजकुमार झा, बिपिन सिंह लेखापाल मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।