Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » मैं रहूं न रहूं मगर व्यवस्था बनी रहे ताकि लोगों की जमीन संबंधी समस्या का आसानी से समाधान होता रहे – विजय कुमार सिन्हा

    मैं रहूं न रहूं मगर व्यवस्था बनी रहे ताकि लोगों की जमीन संबंधी समस्या का आसानी से समाधान होता रहे – विजय कुमार सिन्हा

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar22/12/2025Updated:22/12/2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    जन कल्याण संवाद में मंत्री व अन्य।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 डेस्क मुजफ्फरपुर। ऐसी व्यवस्था बनाना चाहता हूं कि मैं रहूं न रहूं व्यवस्था बनी रहे ताकि लोगों की जमीन संबंधी समस्या का आसानी से समाधान होता रहे। उप मुख्यमंत्री सह मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को मुजफ्फरपुर स्थित श्री कृष्ण सिंह प्रेक्षा गृह में आयोजित जनकल्याण संवाद के दौरान कही।

    उन्होंने कहा कि यह पहल महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने, समझने और नियम सम्मत समाधान सुनिश्चित करने का गंभीर प्रयास है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाषण देना नहीं, बल्कि जमीन से जुड़ी वास्तविक समस्याओं का फीडबैक लेना और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करना है।

    बताते चलें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर स्थित भीम राव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री कृष्ण सिंह प्रेक्षागृह में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य में राजस्व एवं भूमि सुधार व्यवस्था को जनोन्मुखी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से भूमि सुधार जनकल्याण संवाद की शुरुआत की गई है।

    इस अवसर पर उन्होंने सरकारी जमीन की जमाबंदी निजी नाम से करने वालों की जानकारी देने वालों को सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आमलोगों की सर्वाधिक शिकायत दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस और ई मापी को लेकर है। इसलिए पहले 100 दिनों में विभाग ने तीन प्रमुख समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इनमें दाखिल-खारिज, परिमार्जन और ई मापी सबसे महत्वपूर्ण है।

    श्री सिन्हा ने बताया कि कार्यकाल के पहले 100 दिनों में वे पहले प्रमंडलवार और फिर जिलावार जनता के बीच जाकर संवाद करेंगे। ताकि भूमि विवाद, जनशिकायत और विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़ी मूलभूत अड़चनों को समझा जा सके और सभी परेशानियां दूर की जा सकें। इस पहल की शुरुआत 12 दिसंबर को पटना से हुई।

    इसी क्रम में 18 दिसंबर को राज्य भर के सभी अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता और अंचलाधिकारी के साथ पटना में कार्यशाला आयोजित कर सभी समस्या का समय सीमा में निष्पादन के निर्देश दिए गए।

    उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि विभाग की कार्यव्यवस्था के केंद्र में बिहार की जनता है। उनको पारदर्शी, जिम्मेदार और ईमानदार व्यवस्था देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के दलाल, बिचौलिये या भू-माफिया की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए सभी अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों की दिसंबर माह की छुट्टियां रद्द की गई हैं। अंचल कार्यालयों में नियम, प्रक्रिया और सेवाओं की जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित करने तथा सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक, सप्ताह में 6 दिन जनता के लिए उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक किसी भी परिस्थिति में परेशान नहीं होंगे और गलत करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नियम से चलने वालों को समय पर न्याय मिलेगा, क्योंकि न्याय में देरी भी अन्याय के समान है। इससे असंतोष फैलता है। असंतोष से अराजकता की स्थिति बनती है। हमारा उद्देश्य इसी स्थिति को दूर करना है।

    उन्होंने कहा कि बेवजह आवेदन रिवर्ट करने की प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए। क्षेत्रीय पदाधिकारियों से विभाग की स्पष्ट अपेक्षा है कि समय–सीमा में दाखिल-खारिज और परिमार्जन का निष्पादन हो। इससे त्रुटिरहित और समयबद्ध जमाबंदी होगी और किसानों को योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।

     उन्होंने कहा कि ई मापी का कार्य ऑनलाइन हो और उसका रिपोर्ट ऑनलाइन किया जाय। सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। फर्जी दस्तावेजों के जरिए विवाद बढ़ाने वालों पर सख्ती बरती जाय।

    उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालयों को दलाल और भू-माफिया मुक्त बनाने के लिए डीएम और एसपी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

    उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने स्पष्ट रूप से कहा कि फीडबैक केवल वरीय पदाधिकारियों से नहीं, बल्कि सीधे आम जनता से भी लिया जाएगा। बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और पुरस्कार मिलेगा, जबकि विभाग की छवि धूमिल करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।

    उन्होंने कहा कि 14 जनवरी तक हर अंचल और हल्के में सकारात्मक बदलाव दिखना चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही या अनैतिक व्यवहार पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि जनवरी में फिर से मुजफ्फरपुर की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले श्री सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात प्रधान सचिव सीके अनिल ने स्वागत भाषण किया। वहीं ओएसडी अनुपम प्रकाश ने विभिन्न विभागीय कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया ।

    मौके पर विभाग के सचिव जय सिंह, गोपाल मीणा, तिरहुत के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी सुशील कुमार, अपर सचिव आजीव वत्सराज, उप निदेशक मोना झा, विशेष कार्य पदाधिकारी अनुपम प्रकाश, सहायक निदेशक सुधांशु शेखर, सुमीत कुमार आनंद, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी जूही कुमारी, आईटी मैनेजर आनंद शंकर इत्यादि उपस्थित रहे।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Bhumi Sudhar And Rajasw Vibhag Dpro Mujaffarpur IPRD BIHAR PRD Mujaffarpur Vijay Kumar Sinha
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?