
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । खेलकूद शरीर में उर्जा व स्फूर्ति, हृदय में प्रसन्नता और मन मे उत्साह और स्वतंत्रता का भाव भरकर यह हमारे जीवन शक्ति को बढ़ा देता है। खेल का मैदान अनुशासन, नेतृत्व कौशल, सामुहिक प्रयास एवं लक्ष्य पाने तक निरंतर संघर्ष करने की सीख देने वाली व्यवहारिक पाठशाला है।
स्थानीय रामपुर जलालपुर स्थित आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में एकदिवसीय वार्षिक खेल उत्सव 2025 का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने उक्त बातें कही। उन्हेांने कहा कि खेलकूद से व्यक्ति रिचार्ज हो जाता है, यह विद्यार्थियों के अवकाश के क्षणों का सुंदरतम उपयोग है। जो उन्हें अनुचित गतिविधियों से बचाते हैं।
बताते चलें कि रामपुर जलालपुर स्थित आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में एकदिवसीय वार्षिक खेल उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षु छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
अतिथि के स्वागत सम्मान एवं दीप प्रज्जवलन कर समारोह के उद्घाटन के साथ आरंभ इस खेल प्रतियोगिता में स्लो साईकल रेस, फास्ट वॉकिंग रेस एवं म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया। जिसमें स्लो साईकल रेस गर्ल्स में अभिलाषा कुमारी, शबनम राज एवं प्रतिभा कुमारी सफल हुए।
वहीं बॉयज में रजनीश कुमार, मनीष कुमार एवं नीतीश कुमार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सफलता मिली। फास्ट वाकिंग रेस गल्र्स में रश्मि कुमारी, रुचि कुमारी, अभिलाषा कुमारी एवं बॉयज में गोपेश कुमार, विशाल कुमार, नीतीश कुमार सफल हुए।
म्यूजिकल चेयर रेस गल्र्स में किरण कुमारी, प्रतिभा कुमारी व आयुषी कुमारी एवं बॉयज में गोपेश चैधरी, विशाल कुमार व दीपक कुमार ने सफलता प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह के साथ उत्सव का समापन किया गया।
वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रतिभा तराशने के लिए प्रतियोगिता अति आवश्यक है। व्याख्याता आकांक्षा कुमारी ने शरीर को स्वस्थ व उत्साह पूर्ण तथा चेहरा को आकर्षक बनाए रखने के लिए खेलकूद आवश्यक बताया और कहा कि खेल से हमारा स्वास्थ्य सही रहता है शरीर में चुस्ती फुर्ती आती है खून का संचार तेज होता है जिससे हमारे कार्य क्षमता बढ़ जाती है।
इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निर्मल कुमार चंचल, केशव कुमार चैधरी, सत्यम कुमार, उमा शंकर चंदन, हसन रजा अंसारी, कुमारी दीपा, आकांक्षा कुमारी, रूपम कुमारी, नीलम कुमारी, योगेश कुमार, सर्वेश सुमन, प्राची अग्रवाल, पल्लव पारस, रूपक कौशल, प्रशांत स्वराज, संतोष सुमन, अजय शर्मा, दिनेश मिश्रा, रश्मि रोजी, श्वेता कर्ण, किरण चैधरी, शेफाली दीक्षिता के अलावे प्रशिक्षु छात्र छात्राएं मौजूद थे।