
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क सरायरंजन। पैरवी, नई दिल्ली एवं जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपर के संयुक्त तत्वावधान में सरायरंजन के किसनपुर युसूफ पंचायत के अल्पसंख्यक टोला में महिला बीड़ी श्रमिकों के लिए वैकल्पिक रोजगार एवं उनके बच्चों के शिक्षा सुरक्षा विषय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अहमदपुर और खालिसपुर गांव के महिला बीड़ी श्रमिकों नें भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेंद्र कुमार नें कहा कि अल्पसंख्यक समाज में गरीबी एवं भूमिहिनता की बड़ी समस्या है। इस समुदाय के बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। जो बच्चे स्कूल में नामांकित है वे भी नियमित स्कूल नहीं जाते हैं। खासकर मुस्लिम बालिकाओं में शिक्षा का अभाव है। अधिकतर बच्चे बाल विवाह और बाल श्रम के शिकार हैं।
बीड़ी श्रमिकों के आजीविका और रोजगार संवर्धन के लिए कार्यरत फैसिलिटेटर विभा कुमारी नें मजबूत संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक हम संगठित होकर आजीविका का तलाश नहीं करेंगे तब तक आजीविका विहिन बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिला बीड़ी श्रमिकों को आजीविका से जोड़ने के लिए पैरवी, नई दिल्ली के सहयोग से दो टोला यथा अहमदपुर और खालिसपुर में आजीविका से जोड़ने के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वहीं पैरवी, नई दिल्ली के राज्य कार्यक्रम समन्वयक दीनबंधु वत्स ने कहा कि पैरवी संस्था महिला बीड़ी श्रमिकों के लिए वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। पैरवी के प्रयास से बिहार के विभिन्न हिस्सों में वैकल्पिक रोजगार खड़ा करने का अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें बीड़ी श्रमिकों के सोच के आधार पर रोजगार खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाएं क्या करना चाहती है उसी के आधार पर रोजगार खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में दो गांव चिन्हित किया गया है जहां तीस महिलाओं को तीन माह का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बैठक में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपुर द्वारा संचालित बाल अधिकार परियोजना के सिनियर रिसर्च कंसल्टेंट किरण कुमारी, ललिता कुमारी, सामुदायिक शिक्षक प्रवीण कुमार, संस्था के कार्यकारणी सदस्य रामप्रित चैरसिया, प्रशिक्षक माजदा खातुन नें अपना विचार व्यक्त किए। मौके पर उजाला खातुन, हलिमा खातून, कनिज फातिमा, जेवा प्रवीण, सहाना खातून, गुलशन खातून, मदीना खातून, अख्तरी खातून, सैरुल खातून वगैरह मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन वार्ड सदस्य अनिसा खातून नें किया।