
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा। भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के बथुआ पंचायत में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। बैठक में बदलो बिहार महाजुटान’ रैली में पूसा से एक हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी, लेवी नवीनीकरण, कोष संग्रह आदि पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव ने कहा कि “बदलो बिहार महाजुटान रैली” में पूसा से एक हजार लोगों की भागीदारी होगी। इसकी तैयारी में माले कार्यकर्ता दिन-रात लगे हुए हैं। उन्होंने प्रखंडवासियों से रैली को तन-मन-धन से सफल बनाने की अपील की।

बैठक में जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय, रविन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, जितेन्द्र राय, उषा देवी शामिल हुए।
