
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आत्मनिर्भर भारत निर्माण अभियान और स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग के समर्थन में बुधवार कोको लेकर भाजपा समस्तीपुर नगर की बैठक बहादुरपुर श्री गौशाला में नगर अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान के अध्यक्षता एवं आलोक कुमार वर्मा के संचालन में सम्पन्न हुआ।
बैठक में एमएलसी डाॅ तरूण कुमार ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के भारत में उत्पादित समानों के उपयोग करने एवं घर घर जाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा नेता आत्मनिर्भर भारत स्वेदेशी संकल्प के जिला प्रभारी घनश्याम राय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो विजय कुमार शर्मा, भाजपा नेता प्रदीप शाह शिवे, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार राज, मनोज जायसवाल, विकास झा, रंजीत राम, प्रवीण कुमार,राजा कुमार ,वैजू कुमार सहित अन्य लोग बैठक को संबोधित किया और बैठक में शामिल रहे।