
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
रामजी कुमार।
Oini 24 डेस्क पूसा । जिले के पूसा प्रखंड के कृषि कार्यालय स्थित सभागार में प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक सह स्वागत–अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमोद कुमार राय, अध्यक्ष, प्रखंड किसान सलाहकार समिति ने की।
बैठक में प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने किसानों के बीच ससमय बीज व उर्वरक आदि उपलब्ध कराने की जरूरत पर बल देते हुए विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बीज वितरण का कार्य समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर सबसे पहले समिति के सभी नवनियुक्त सदस्यों का परस्पर परिचय कराया गया। बैठक के दौरान पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने पशुपालन एवं दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, उनके क्रियान्वयन एवं किसानों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र की कृषि समस्याओं से प्रखंड तकनीकी दल को अवगत कराने का अनुरोध किया।
वहीं सदस्य सचिव सह प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मुकेश कुमार ने नवनियुक्त सदस्यों को समिति के दायित्व, कर्तव्यों एवं भूमिकाओं की जानकारी दी तथा आत्मा योजना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की।
बैठक में बताया गया कि प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक प्रत्येक मौसम में चार बार आयोजित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर समिति के अध्यक्ष द्वारा विशेष बैठक भी बुलाई जा सकेगी। इसके साथ ही जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति के गठन हेतु अमोद कुमार राय को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया।
बैठक में लेखपाल ओम प्रकाश विश्वकर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक आदित्य पांडे सहित कृषि विभाग से जुड़े किसान सलाहकार, समिति सदस्य एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में दिलीप महतो, रंजीत चौधरी, नागेन्द्र महतो, दादेवर पटेल, राजीव कुमार, अविनाश कुमार, मुकेश पटेल, नवीन कुमार, रघुनन्दन सिंह, शरद कुमार, रीना देवी, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, रामवती कुमारी, राजेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, नन्द रानी जयसवाल, सतीश सहनी, विनोद कुमार साह, अर्चना कुमारी, अजीत राम एवं मिथुन पासवान आदि उपस्थित रहे।
