
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत निर्माण की परिकल्पना के साथ, समस्तीपुर शहर में, विभिन्न घर एवं प्रतिष्ठानों में जन संपर्क कर स्वदेशी संकल्प पत्र के माध्यम से आम लोगों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार राज ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर हर परिवार को अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करने, आयातित वस्तुओं की जगह स्वदेशी समानों का उपयोग करने, हर घर में काम और समाज में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने एवं दिलाने का संकल्प सहित स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए, युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करने और नई, पीढ़ी तक इसका महत्व पहुंचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
साथ ही पारिवारिक व सामाजिक जीवन में भारतीय भाषा का प्रयोग करने, पर्यावरण के प्रति सजग रहकर, स्वदेशी और प्रकृति अनुकूल उत्पादों का प्रयोग करने तथा देश के पर्यटन स्थल को प्राथमिकता देने की शपथ भी दिला रहे हैं।
मौके पर भाजपा जिला के उपाध्यक्ष श्याम पासवान, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, देवाशीष घोष, विकास श्रॉफ, पंकज राज, मृत्युंजय श्रीवास्तव, दशरथ राम, धर्मेंद्र पोद्दार, नवीन साहनी, राजेश कुमार, अंकाज कुमार, रंजीत राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।