
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क् विद्यापतिनगर । वर्तमान परिवेश में किसान हित में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों को समन्वयकारी नीति अपनाने की जरूरत है।
गुरूवार को नये सदस्यों के साथ आत्मा की पहली बैठक के दौरान नव मनोनित अध्यक्ष बलबंत कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि किसानों की बेहतरी केलिए काफी कुछ करने की जरूरत है।
बताते चलें कि प्रखंड के नव मनोनीत किसान सलाहकार समिति के गठन के उपरांत छठे आत्मा अध्यक्ष के रूप में शेरपुर ढेपुरा निवासी बलबंत कुमार चौधरी का मनोनयन होने के बाद गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित प्रथम बैठक में सबसे पहले अध्यक्ष व नव मनोनीत सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सहायक तकनीकी प्रबंधक मधुकर श्लोक ने नव मनोनीत आत्मा अध्यक्ष एवं सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए नवमनोनित सदस्यों को कर्तव्य एवं जिम्मेवारियों का पाठ पढ़ाया।
इस क्रम में प्रखंड प्रबंधक प्रीति कुमारी ने कृषि जलवायु के दृष्टिकोण से विकसित करने, किसानों को नवीनतम तकनीक की जानकारी देने, सरकार प्रायोजित लाभकारी योजनाओं को अपने अपने क्षेत्र के किसानों को बताना व इन योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना, किसानों की समस्याएं सुनने व समाधान में मदद करने पर जोर देने की बात कही।
इस दौरान सदस्यों ने बीज वितरण, रबी फसल का लक्ष्य निर्धारण, धान अधिप्राप्ति, उर्वरक की उपलब्धता सहित कई बिंदुओं पर अनौपचारिक चर्चा की। मौके पर सुधीर कुशवाहा, कैलाश राय, रामबली महतो, राधा भारती, अजीत शर्मा, संजीत कुमार राय, अनुराग चौधरी , श्याम सुंदर गुप्ता आदि मौजूद थे।