
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
डेस्क् समस्तीपुर। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने केलिए विदेशी उत्पादों व तकनीकों पर से निर्भरता कम करते हुए अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों और तकनीकों का प्रयोग करना आवश्यक है।
गुरूवार को आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए रोसडा विधायक विरेन्द्र कुमार पासवान ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता इसी में निहित है कि हम सभी स्वदेशी अपनायें।
बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शहर के हरपुर ऐलौथ स्थित जिला कार्यालय में भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसका संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर सबसे पहले रोसड़ा विधायक भाई विरेन्द्र कुमार पासवान, जिला प्रभारी संजीब साह, भाजपा नेता जयकृष्ण झा, राम सुमिरन सिंह, प्रो विजय कुमार शर्मा, विमला सिंह, कैप्टन कमलेश सहनी सहित मंचासीन नेताओं ने सबसे पहले भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का विधिवत उद्घाटन किया।
तदुपरांत उपस्थित लोगों ने स्वदेशी संकल्प पत्र में वर्णित भारत माता की सेवा, दैनिक जीवन में भारतीय उत्पादों का उपयोग करने, पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में यथा संभव भारतीय भाषाओं का उपयोग करने, पर्यावरण के प्रति सजग रहकर स्वदेशी और प्रकृति अनुकूल उत्पादों का प्रयोग करने के साथ साथ देश के पर्यटन को प्राथमिकता देने तथा नई पीढ़ी तक इसके जानकारी दे कर उन्हें जागरूक करने का संकल्प लिया।
बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में घर-घर स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत निर्माण को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में घनश्याम राय, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सिंह, सुनील राय, रामयाज शांडिल्य, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, मनोरंजन मोदीन, श्याम पासवान, कपिल देव चैधरी, मधुवाला, रामाकांत राय, सुर्य शेखर मंडल, संतोष राय, अशोक निषाद, प्रभा मालाकार, विजय सिंह, राकेश कुमार राज, राहुल कुमार, मीरा कुशवाहा, सुशील पासवान, जगदेव राम, सभी जिला के पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मंडल अध्यक्ष सहित अन्य लोग बैठक में शामिल रहे और बैठक को संबोधित किया।
धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री ललन सिंह ने किया।