
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आज देश में लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और चुनावी व्यवस्था पर लगातार हमला हो रहा है। चुनाव में धांधली, वोट चोरी जैसी घटनाएँ न केवल जनादेश का अपमान हैं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना के लिए गंभीर खतरा हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी लड़ाई जारी रखेगी। रामलीला मैदान में होने वाला 14 दिसम्बर का विशाल जन–प्रदर्शन जनता की आवाज़ को बुलंद करने का मंच बनेगा।
जिला कांग्रेस कमिटी के ज़िलाध्यक्ष अबू तमीम ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिला के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुँचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और लोकतंत्र की रक्षा के इस संघर्ष का हिस्सा बनें।
बताते चलें कि चुनाव में हो रही धांधली, वोट चोरी एवं एसआईआर जैसे गंभीर मुद्दों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में राहुल गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में एक व्यापक जन–प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने हेतु बुधवार को समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो अबु तमीम ने की। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा 14 दिसम्बर को होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं व आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाई गई।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी 14 दिसम्बर के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, कामेश्वर पासवान, मिथिलेश पोद्दार, देविता कुमारी गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, अब्दुल फ़त्ताह, राम विलास राय, रघुनंदन पासवान, रजत शर्मा, परमानंद मिश्र, सोहैल अहमद, कन्हैया कुमार, राम बालक सिंह, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, अब्दुल मालिक, सुरेश कुमार महतो, अजीत कुमार सिंह, कपिलेश्वर कुंवर, मोहन ठाकुर, उमा शंकर पासवान, युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, नजमुल होदा, रूबी कुमारी, सुमित्रा देवी, भगवान लाल पासवान, फ़ज़ल अहमद, राम विलास दास, अशोक कुमार, सुशील कुमार राय, मो० अदनान आदि लोग मौजूद थें।