
मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आपके अधिकारों का कोई दमन नहीं कर सकता। कारा में संसीमन के क्रम में आपके विधिक सहायता हेतु पैनल अधिवक्ता, डिप्टी चीफ एलएडीसीएस प्रतिनियुक्त हैं तथा काराधीक्षक एवं उपाधीक्षक हैं जो आपके मूलभूत अधिकारों का संरक्षण करते हैं।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनोज कुमार, ने विश्व मानवाधिकार दिवस बिहार मानवाधिकार आयोग के 17वें स्थापना दिवस, के संयुक्त मौके पर मंडल कारा में आयोजित एक समारोह में बंदियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होने कहा कि स्वस्थ जीवन,शिक्षा सहित संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों से आपको कोई वंचित नहीं कर सकता। इस दौरान डालसा सचिव ने मानवाधिकारों के प्रति बंदियों को विधिक अधिकारों एवं कर्तव्य के प्रति विस्तृत जानकारी दी।
बताते चलें कि अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस एवं बिहार मानवाधिकार आयोग के 17वें स्थापना दिवस, के संयुक्त मौके पर मंडल कारा में मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम काराधीक्षक श्री ओझा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पौधा से सम्मानित किया।
स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद मुख्य अतिथि सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार, समाजसेवी डॉ० अभिलाषा सिंह, डिप्टी चीफ एलएडीसीएस रंजू चैधरी, अधीक्षक, मंडल कारा प्रशान्त कुमार ओझा, प्रभारी उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया।
इस दौरान डॉ० अभिलाषा सिंह, प्रेरणा पटेल आदि ने भी बंदियों को संबोधित करते हुए मानवाधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की जानकारी दी। सहायक काराधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मौके पर ज्योति कुमारी, प्रेरणा पटेल, कंचन कुमारी, सहायक अधीक्षक सहित कारा के सुरक्षाकर्मी, कारा में संसीमित सभी सजायाफ्ता एवं विचाराधीन बंदी उपस्थित थे।