
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) की समस्तीपुर जिला ईकाई के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता आयोजक संस्था के पूर्व महासचिव शिक्षाविद डॉ परमानन्द लाभ ने किया, जबकि उद्घाटन युवा अभिनेत्री चेतना झांब के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
मुख्य अतिथि के रुप में अवकाशप्राप्त शिक्षक विनयकृष्ण मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत अशोक कुमार वर्मा ने किया। विषय प्रवेश सवर्ण मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कराया।
.कार्यक्रम का आरंभ डाॅ रामसूरत प्रियदर्शी के मधुर स्वर में सरस्वती गान से हुआ। अतिथियों का सम्मान चादर ,पाग और पुष्पगुच्छ से किया गया। इस अवसर पर डाॅ परमानन्द लाभ रचित पुस्तक मानवाधिकार, पुलिस और संविधान का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन चर्चित युुवा गीतकार प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता अकबर रजा शोज, शंकर प्रसाद साह, डाॅ चन्द्र प्रकाश, किशोरी प्रसाद सिंह, समदर्शी राजगृहार आदि ने अपने-अपने विचार रखे।