
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क ओईनी । एक्शन एड द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पंचायत भवन ओईनी परिसर में मानवाधिकार रक्षकों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुसा प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी, वैनी उपमुखिया बृजनंदन ठाकुर, धोबगामा मुखिया राजीव कुमार, विशनपुर बथुआ सरपंच रीता पासवान एवं एक्शन एड की राज्य समन्वयक डॉ शरद कुमारी संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
तदुपरांत वक्ताओं ने मानव अधिकारों पर चर्चा करते हुए बच्चों और महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की साथ ही महिलाओं को पंचायती राज में आरक्षण, और महिलाओं के नेतृत्व क्षमता पर चर्चा किया और अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पारसनाथ सिंह ने 1948 से मानव अधिकारों के प्रारंभ और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। तदुपरांत मुख्य वक्ता डॉ शरद ने महिलाओं, व बच्चियों के अधिकार, उनकी सुरक्षा, सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं, बाल विवाह से महिलाओं, बच्चियों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों एवं महिलाओं के नेतृत्व में आरक्षण के लाभ इत्यादि विषयों पर चर्चा की।
एक्शन एड की मानवाधिकार रक्षक सुषमा सिंह ने भारत के संविधान की प्रवेशिका में दिए गए सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए मानवाधिकार रक्षकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला और संविधान के प्रस्तावना का सभी प्रतिभागियों ने पाठ कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
इस दौरान उन्हेांने सभी व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीने का अधिकार हो सभी ने आपसी बंधुता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुसा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लगभग 100 महिलाएं और किशोरियां शामिल हुई। जिसमें अंजना कुमारी, रामकाशी देवी, केशव कुमार, इंद्रमोहन कुमार, रामकुमार, मीरा कुमारी सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।