
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । मानवाधिकार मानव की अस्मिता को संरक्षित करने हेतु अत्यंत आवश्यक है। विश्व मानव के कल्याण हेतु द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इसकी आवश्यकता महसूस की गई, और वैश्विक स्तर पर आयोग का गठन किया गया। मानव-मात्र के कल्याण हेतु भारत में भी मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया। मानव के अधिकार का यदि कहीं हनन होता है तो वह आयोग की शरण लेकर अपने अधिकार की रक्षा कर सकता है।
उक्त बातों के साथ विश्व मानवाधिकार दिवस समारोह के अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. वीरेन्द्र कुमार चौधरी ने विश्व मानवाधिकार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का यह दिवस हमें अपने अधिकार के प्रति सजग होने एवं अधिकार को प्राप्त करने हेतु हमें प्रेरित करता है।
बताते चलें कि स्थानीय रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व मानवाधिकार दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। अतिथियों के स्वागत अभिनंदन की औपचारिकता के बाद कार्यक्रम की दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत शुरुआत हुई।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. सुनील ने विषय प्रवेश कराया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष उदय शंकर विद्यार्थी ने अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करते हुए आज के दिवस की पृष्ठभूमि, वर्तमान में इसकी आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकिशोर ने इतिहास के संदर्भ का उल्लेख करते हुए आज की परिस्थितियों में इस दिवस के प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सोहित राम, संजय कुमार सुमन, डॉ. मुकेश कुमार झा, डॉ. जवाहरलाल, डॉ. हरीश सामरिया, डॉ. शशिभूषण सिन्हा, डॉ. महताब आलम खां, डॉ. अविनाश कुमार प्रसाद आदि,शिक्षकेतर कर्मचारी, स्वयं सेवक शबनम प्रिया, निशा कुमारी, रविराज कुमार, सार्थक कुमार, साक्षी कुमारी, राखी कुमारी, खुशी कुमारी, मुन्नी कुमारी, प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, अंजलि कुमारी, जूही कुमारी,सुधा कुमारी आदि सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
राष्ट्रगान की सामूहिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।