
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। सरकार गठन के बाद बिहार में बंद पडे मिलों को चालू करने की घोषणा का प्रारंभिक असर दिखने लगा है। इसी कडी में मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में रमेश्वर जूट मिल, समस्तीपुर को पुनः सुचारु रूप से चालू कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जूट मिल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ मिल बंद रहने के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जूट मिल को पुनः प्रारंभ करने में आ रही समस्याओं एवं उनके समाधान से संबंधित सभी प्रमुख बिंदुओं पर क्रमवार विचार-विमर्श किया गया।
इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने जूट मिल को शीघ्र एवं सुचारु रूप से पुनः चालू करने के लिए हर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया तथा आपसी समन्वय एवं सहयोग से समस्याओं के समाधान पर बल दिया गया।
बैठक में मिल संचालन से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, श्रम तथा तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से मिल प्रबंधन मंडल को जूट मिल के पुनः संचालन हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ताकि क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके।