
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई -1 के स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय से शहर के प्रमुख क्षेत्रों में एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कविता रावत के नेतृत्व में निकली इस रैली को लेफ्टिनेंट डॉ. राहुल मनहर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
रैली में महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवकों एवं प्राध्यापकों ने मिलकर आमजन को एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नारे और पोस्टरों के माध्यम से समाज से एड्स के प्रति भ्रांतियाँ दूर करने का आग्रह किया।
इस दौरान आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं को एड्स जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि, यह सत्य है कि एड्स एक गंभीर बीमारी है, लेकिन जागरूकता और सावधानी से इससे बचा जा सकता है और इस रोग से पीड़ित लोगों के साथ सहानुभूति और दया नहीं सहज व्यवहार रख कर उनकी मदद की जा सकती है।
युवा पीढ़ी को सुरक्षित व्यवहार अपनाना चाहिए और गलत आदतों से दूर रहना चाहिए। समाज में इस बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।”
इस कार्यक्रम में डॉ महेश कुमार चौधरी, डॉ अपराजिता राय, डॉ कमलेश कुमार मिश्रा, डॉ रणधीर कुमार, डॉ माला यादव, डॉ अजय कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ कौशलेंद्र कुमार, डॉ सरस्वती कुमारी आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।
वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में राम कुमार, कु अंजली, नेहा, गजाला, स्मृति, कुमकुम, आंचल, प्रिया, रौशन कुमार, आदि स्वयंसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।