“अगले वर्ष से टूर्नामेंट में सभी महाविद्यालयों की भागीदारी होगी अनिवार्य : डॉ घनश्याम राय”

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क मुंगेर। आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर में पुरस्कार वितरण के साथ मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर का दो दिवसीय इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट सम्पन्न हो गया।
28 से 29 नवंबर तक चले इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्रा, कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर के प्रधानाचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार, डीएसएम कॉलेज झाझा के प्राचार्य डॉ अजफर शम्शी, मुंगेर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ संजय मांझी, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ अंशु राय, डॉ प्रियरंजन तिवारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर के क्रीडा सचिव मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें महिला की चार टीम और पुरुष के 6 टीम शामिल है।
पुरुष वर्ग में इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब डीएसएम कॉलेज झाझा ने जीता, आरडी एंड डीजे कॉलेज उपविजेता रहा। वहीं महिला वर्ग में जेआरएस कॉलेज मुंगेर ने उपविजेता आरडी एंड डीजे कॉलेज को हरा कर खिताबी जीत दर्ज की।
पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रो डॉ संजय कुमार ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आरडी एंड डीजे कॉलेज को बधाई देते हुए कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों में संवर्धन हुआ है।
अपने संबोधन में आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार ने कॉलेज के क्रीडा परिषद के सभी सदस्यों को पारदर्शी और ऐतिहासिक आयोजन के बधाई दिया। साथ ही कॉलेज के स्पोर्ट्स कैलेंडर को नियमित करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वरी मिश्र टूर्नामेंट ने अपने संबोधन में छात्रों की सहभागिता में संवर्धन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने कहा कि अगले वर्ष से टूर्नामेंट में सभी कॉलेजों की भागीदारी अनिवार्य होगी । इसके लिए मुंगेर विश्वविद्यालय प्रभावी ढंग से प्रयासरत रहेगा।
सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ–साथ चैंपियनशिप शील्ड भी प्रदान किया गया।
आयोजन को सफल बनाने सौरव कुमार, राजीव रंजन, प्रशांत कुमार, अकांश, आलोक, विकास की अहम भूमिका रही। पुरस्कार वितरण के दौरान विभिन्न कॉलेजों के क्रीड़ा सचिव, टीम मैनेजर ,कोच, मुंगेर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रॉक्टर संजय कुमार, कॉलेज इंस्पेक्टर कलाल बाखला, डॉ शाहिद राजा जमाल, डॉ अनीश अहमद ,डॉ प्रभाकर पोद्दारआदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर टूर्नामेंट के रेफरी मुंगेर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बिरेंद्र भारती, रेफरी गौरव कुमार व अनमोल वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय के पुरुष बैडमिंटन टीम और महिला बैडमिंटन टीम के चयनित खिलाड़ियों की सूची रविवार जारी की जाएगी।