
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । 27 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अपार बहुमत से सरकार बनायेगी। भाजपा के इस जीत पर भाजपा समस्तीपुर ने विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया। यह जुलूस स्टेडियम मार्केट से चल कर अनुमंडल कार्यालय हो कर पटेल मैदान गोलंबर पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर बधाई दी। मिठाई वितरण कर जश्न मनाया और जम कर आतिशबाज़ी भी की। समस्तीपुर उत्तरी और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष क्रमशः नीलम और शशिधर झा ने इस विजयोत्सव की अध्यक्षता संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीलम सहनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार दिल्लीवासियों के लिए आपदा थी। जिससे दिल्ली के लोगों ने मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर यकीन किया। राष्ट्र कल्याण हेतु उनके कार्य को देखकर व मोदी की गारंटी पर विश्वास कर भाजपा को सत्ता सौंपा है।
वहीं भाजपा नेता शशिधर झा ने दिल्ली वासियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कहा कि दिल्ली जीत से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनायेंगे।

मौके पर भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह,प्रो विजय कुमार शर्मा, शशिकांत आनंद, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता अधिवक्ता कृष्ण कुमार, कृष्ण गोपाल शर्मा, ललन पाठक, कृष्ण मोहन गुप्ता, राकेश राज, आदित्य कुमार, अमित सम्राट, प्रदीप शाह शिवे, कैप्टन कमलेश सहनी, शैलेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान, दीपक सत्यार्थी, सुशील चौबे, रुमान अहमद शाबरी, शंभूनाथ चौधरी, हेमंत मिश्र, भरत ठाकुर, विकास सिंह, मधुमाला, जगदेव राम, राजू पटेल, कैलाश पंडित, रामयाद शान्डिल, श्याम रामाकांत राय, माला शर्मा, अशोक नायक, सुशील गुप्ता, सुशील ठाकुर, विष्णुदेव कुशवाहा, विकास झा, अमरेश राय, जितेन्द्र सिंह, संजय दास, सुनील झा, मनीष पाठक, राजकुमार पंडित, श्याम पासवान, विजय शर्मा सुधाकर राय सहित अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।