
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक-25.11.2025 को 05-दरभंगा शिक्षक / स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से इस बाबत जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रारूप निर्वाचक सूची एसडीओ/डीसीएलआर/बीडीओ/सीओ तथा नाम निर्दिष्ट पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध है। जहां अपना नाम चेक कर सकते हैं।
उक्त जानकारी के अनुसार योग्य निर्वाचक ऑनलाइन लिंक https://ceo.bihar.gov.in/tcgcelectorsearch पर भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगामी 10.12.2025 तक दावा/आपत्ति की तिथि निर्धारित है। उक्त तिथि तक योग्य मतदाता अपना दावा/आपत्ति सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी के कार्यालय एवं मतदान केन्द्र पर प्रतिनियुक्त नाम निर्दृष्ट पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।
इस दौरान अपने दावा आपत्ति से संबंधित अपेक्षित प्रमाण-पत्र की अभिप्रमाणित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना है एवं संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा मांगे जाने पर उन्हें मूल प्रमाण-पत्र भी दिखाना है। आवेदक https://ceo.bihar.gov.in/tcgconline के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन भी कर सकते है।
ऑनलाईन आवेदन आवेदन करने वाले निर्वाचक को सूचना प्राप्त होने पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित हो कर अपने प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराना होगा ।