ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जीएमआरडी कालेज मोहनपुर, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डा.) कुशेश्वर यादव ने वर्ग संचालन के समय में वर्गों के औचक निरीक्षण किया। तदुुपरान्त उन्होंने शिक्षकों की एक आकस्मिक बैठक बुलाई। जिसमें उन्हें अपने कर्तव्य के प्रति हरेक हाल में जागरूक रहने को कहा।
उन्होंने कहा कि छात्र की अनुपस्थिति के लिए विभाग वार शिक्षक उत्तरदायी होंगे। छात्रों के पठन-पाठन में समर्पित भाव से सहयोग करना एक शिक्षक का परम कर्तव्य है। एक भी छात्र अगर उपस्थित होते हैं तो भी हर परिस्थिति में उनका वर्ग संचालित होना चाहिए।