
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी युवा कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वाावधान में युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित है। इसको लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।
इस बाबत संदेश जारी करते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जुही कुमारी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा जिले के भारतीय कला एवं लोक कला के क्षेत्र में प्रतिभावान युवा शामिल हो सकते हैं। श्रीमति जूही ने बताया कि आवेदन आॅफ लाईन एवं ऑन लाईन दोनो ही माध्यमों से किये जा सकते हैं।
ऑन लाइन आवेदन के लिए जिला प्रशासन के वेबसाइट www.samastipur.nic.in से आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि ऑफ लाइन माध्यम से आवेदन करने के इच्छुक प्रतिभागी समाहरणालय परिसर स्थित युवा कला संस्कृति विभाग के कार्यालय से आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अगामी 25 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। उसके बाद आये आवेदन पर कोई विचार नही किया जाएगा। इसके बाद 26 व 27 नवंबर को आडिसन होगा। कला संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि इस महोत्सव में सात विधाओं को शामिल किया गया है।
जिसमें समूह लोक गीत, समूह लोक नृत्य, कहानी लेखन, चित्रकारी, वक्त्रोता, कविता और विज्ञान मेला शामिल है। इसमें से विज्ञान मेला का आयोजन नरघोघी स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में किया जाएगा। शेष सभी विधाओं का आयोजन कर्पूरी सभागार में किया जाएगा।
श्रीमति जूही बताया कि महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों एवं संगत कलाकार की उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन प्रपत्र में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, उम्र, फोटो, विधा आदि जानकारी निर्दिष्ट स्थान पर सही सही भरना अनिवार्य होगा तथा एक प्रतिभागी किसी एक ही विधा में शामिल हो सकेंगे। आॅडीशन में सफल प्रतिभागी 28 व 29 नवंबर को युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।