
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। जिले के प्रखंड-ताजपुर अंतर्गत पंचायत-मुरादपुर बंगरा ग्राम-डीह सरसौना वार्ड सं0-08, श्मशान भूमी पर खेल का मैदान बनाने के विरोध में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन रंग लाया। शुक्रवार देर शाम अंचलाधिकारी ताजपुर आरती कुमारी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आमरण अनशन स्थल पर पहुंची और अनशनकारियों से मिल कर उनके मांगो पर विचार कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तथा जूस पीला कर आमरण अनशन को समाप्त कराया।
अंचलाधिकारी ने कहा कि दिनेश कुमार कुशवाहा एवं अन्य ग्रामीण जनता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में जांच किया जा रहा है। जांचोपरांत उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित किया जायेगा और 01 माह में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस आमरण अनशन की अध्यक्षता डाॅ0 ज्ञान शंकर कौशल एवं संचालन प्रमोद कुमार सिंह ने किया। अनशनकर्ता रंजीत कुमार, मनोज राम, अशोक पासवान एवं दिनेश कुमार कुशवाहा व राजेश कुमार कुशवाहा उपवास पर बैठे थे। मौके पर दिलीप सिंह कुशवाहा, विवेक साहू, सुरेश साह, शीतल महतो, पैक्स अध्यक्ष राजनारायण सिंह, हेमनारायण सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी साह, योगेन्द्र दास, बालेश्वर बैठा, अमरेश साहू, उपेन्द्र सिंह,देवन पासवान, शंकर शर्मा, जितेंद्र कुमार, बालेश्वर चौधरी, विपिन सिंह, मुन्ना कुमार, कंचन कुमार, रौशन राम, रामनिवास मिश्र, संजीत राम, सचिन कुमार, गुरूचरण महतो, महेश महतो, जयपुर पासवान, अशोक प्रभाकर, रामचन्द्र दास, महेश कुमार, राजू कुमार व सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।