
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क ताजपुर । समुदाय में स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नोबल कॉज फाउंडेशन की समिति ने आधिकारिक रूप से ताजपुर मैराथन : हार्मनी रन की घोषणा की है, जिसका आयोजन 4 जनवरी 2026 को ताजपुर में किया जाएगा।
यह दौड़ बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को खेल और फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। इस कार्यक्रम में तीन श्रेणियों की दौड़ आयोजित होंगी। जिनमें से 3 किमी फन रन दृ 14 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक एवम बालिकाओ केलिए, 5 किमी फिटनेस चैलेंज 18 वर्ष से कम आयु वर्ग किशोर एवं किशोरियों केलिए और 10 किमी हार्मनी रन सभी आयु वर्ग केलिए आयोजित किए जायेंगे।
शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूप रेखा तैयार करने केलिए आयोजित बैठक में इस पहल के प्रेरणास्रोत एवं एस के. मंडल ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एसके मंडल ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा एवं विकसित समाज के दम पर ही स्वस्थ एवं विकसित राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं। साथ ही स्वस्थ एवं विकसित समाज के विकास में खेलों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। खेल सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि मानसिक शक्ति, अनुशासन और मूल्य भी विकसित करते हैं।
श्री मंडल ने कहा कि मैं हमेशा समाज की सेवा और उसकी उन्नति के लिए कार्य करता आया हूँ। यह मैराथन स्वस्थ और सक्रिय समुदाय का मेरा सपना है। इस दौरान उन्होंने बेटियों को खेलों में प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि समाज की रीढ़ होती हैं बेटियाँ। जब बेटियाँ आगे बढ़ती हैं, तभी समाज आगे बढ़ता है। उन्हें खेलों में आगे बढ़ाना उनके आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा।
श्री मंडल ने कहा कि यह हार्मनी रन स्वास्थ्य, एकता और आशा का प्रतीक है, जो परिवारों, विद्यालयों, खेल प्रेमियों और समाज के विभिन्न वर्गों को फिटनेस और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने के लिए एक साथ लाएगा। इसमें भाग लेने केलिए पंजीकरण जल्द ही प्रारंभ होगा। मुझे विश्वास है कि ताजपुर और आसपास के क्षेत्र के लोग इस स्वस्थ भारत अभियान में शामिल हो कर आयोजन की सफलता सुनिश्चित करते में महती भूमिका निभायेंगे।