

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 प्रशासनिक दावों के अनुरूप चुस्त, चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्तिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान महिलाओं और युवओं में खासा उत्साह और उल्लास देखा गया। इसी उत्साह और उल्लास के दम पर जिले में रिकार्ड 71 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।
मतदान के उत्साह का आलम यह था कि मोरवा के चकपहार पंचायत भवन बूथ संख्या 102 पर स्वर्गीय भागवत राय की पत्नी कौशल्या देवी ने 95 वर्ष और परमेश्वर की पत्नी रजिया देवी ने 100 वर्ष की उम्र में तो उजियारपुर विधानसभा में कामरन 283 बूथ पर 90 वर्षीय ऐसा खातून वोट डाल कर बेहद प्रसन्न दिखी।
वहीं कर्पूरी ग्राम में केन्द्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, समस्तीपुर में विधान पार्षद डाॅ तरूण कुमार, धर्मपुर में निवर्तमान विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, महेश्वर हजारी, मथुरापुर में कांग्रेस अध्यक्ष अबू तमीम, अश्वमेध देवी के अलावा चेतना झांब, डाॅ मनोज कुमार सिंह, रामबालक पासवान, प्रेमजीत झा, दुर्गा प्रसाद सिंह, प्रशान्त कुमार पंकज, राजू सहनी आदि ने परिजनों के साथ अपने अपने मतदान केन्द्रों पर वोट डाले और लोगों से वोट डालने की अपील की।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बडे महापर्व में मतदान हम सभी का संवैधानिक अधिकार ही नहीं देश का नागरिक होने के नाते हमारा प्रथम कर्तव्य और पहली जिम्मेदारी भी है। वहीं जिले के कल्याणपुर विधानसभा में प्रखण्ड प्रमुख रविता तिवारी, पुर्व प्रखण्ड प्रमुख संजय कुमार सिंह, आदि ने भी मतदान किया।