
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। सिटी सेंट्रल हाई स्कूल ग्रूप के मोहनपुर रोड, जितवरिया, भूईधारा, नकटा एवम् मूसापुर स्थित सभी शाखाओं में आज सामा-चकेवा पर्व बड़ी धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सामा-चकेवा के लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार और मिथिला क्षेत्र की इस लोकसंस्कृति से बच्चों को अवगत कराना और जोड़ना था।
दीप प्रज्वलन और सामा-चकेवा के गीतों के बीच उनके विदाई की तैयारियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे टोकरों और मिट्टी की मूर्तियों से सामा-चकेवा की साज-सज्जा कर वातावरण को लोक-सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया। सामा और चकेवा के गीतों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर छात्र एवम् छात्राओं में स्वर्णिका, कीर्ति, शिवांजलि, श्रेया, सोना, श्रृष्टि, यशी, पुण्या, शालू एवं साक्षी आदि ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि 15 दिवसीय प्रकृति पूजन की लोकआस्था एवं सांस्कृतिक विरासत से जुडे ये पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति की आत्मा हैं।
इन 15 दिनों में हम विभिन्न माध्यमों से स्वच्छता, पवित्रता के साथ-साथ पेड-पौधे, पशु-पक्षी, अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य खेत-खलिहान एवं जलाशयों के पूजन व संरक्षण के अलावा सामाजिक समरसता, एकता, सहजीविता और भाई-बहन के परस्पर प्रेम से साक्षात्कार करते हैं।
वहीं विद्यालय के वरीय प्राचार्य सीके ठाकुर ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से लोकगीत, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का संदेश दिया।
मौके पर सभी शाखाओं के प्राचार्य मुल्लाथारा कविथा करुणाकरण, श्याम कुमार चैरसिया, सुषमा ठाकुर, रूपांजलि कुमारी, सुप्रिया झा और शिक्षक शिक्षिकाओं में शैक्षणिक प्रभारी राधेश्याम ठाकुर, प्रबंधक मनीष भारद्वाज, आनंद शंकर, शशांक, सुदर्शन शर्मा, रत्ना राय,अमृता पाण्डे, मिस अंजली, उपमा झा, आशा कुमारी, अंकिता, मनीषा कुमारी, राम प्रवेश, अर्जुन, अविनाश, राहुल झा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन और मिठाई के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
