
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। गुरुवार से जारी चक्रवाती तूफान के असर से हल्की से मध्यम वर्षा के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। फिलहाल इस हालात से राहत की उम्मीद नहीं है।
इस बाबत जिले के डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा आगामी 04 नवम्बर, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि,
01 नवंबर को दोपहर बाद मौसम में सुधार होने की सम्भावना है। तब तक चक्रवाती तूफान का प्रभाव बरकरार रहने की सम्भावना है। इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर हल्की-हल्की बारिश हो सकती है, कुछ स्थानों मध्यम वर्षा भी हो सकती है।
पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 7-10 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। हालांकि 4-5 नवम्बर को पछिया हवा भी चलने की सम्भावना है।