
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । 134 उजियारपुर विधानसभा में एनडीए की पांचों पार्टियां मजबूती के साथ एकजुट है। चुनाव को लेकर घर घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नित्यानंद राय आदि नेताओं पर विश्वास करने वाले भाजपा के लोग पूरे समर्पण के साथ हमारे साथ हैं।
उक्त बातें उजियारपुर के एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी प्रशांत पंकज ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बताया शनिवार 1 नवम्बर को दलसिंहसराय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है, इस दौरान वे शहर के बाजार समिति मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। आम सभा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। जिसमें एनडीए के सभी कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर उजियारपुर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णदेव राय, राम दुलार चैरसिया, गौरी शंकर सहित अन्य नेता मौजूद थे।
यूपी के कन्नौज से भाजपा के सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गीता देवी, एसडीओ किशन कुमार, एसडीपीओ विवेक शर्मा आदि ने आम सभा स्थल का निरीक्षण किया।
इधर वारिसनगर जाने के क्रम में स्थानीय डैनी चैक जीरो माइल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी प्रशांत पंकज को जीत का माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। साथ ही स्वागत में पूर्व से खड़े लोगों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।